Wednesday, July 8, 2026
Home Breaking News Bihar IG-DG dispute: DG पर गाली-गलौच का आरोप लगाने वाले IG विकास...

Bihar IG-DG dispute: DG पर गाली-गलौच का आरोप लगाने वाले IG विकास वैभव की छुट्टी नामंजूर, विभाग ने भेजा नोटिस

0
445
SHOBHA AHOTKAR

बिहार में IG-DG के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार को DG homeguard शोभा अहोतकर पर गाली-गलौच का आरोप लगाने वाले IG  विकास वैभव ने गुरुवार शाम को 2 महीने के छुट्टी के लिए आवेदन दिया था. जानकारी के मुताबिक डीजी शोभा अहोतकर ने इस आवेदन को नामंजूर कर आईजी विकास वैभव को छुट्टी देने से इनकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें- #UPGIS-2023: लखनऊ में UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की शुरुआत, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, राज्यपाल समेत सीएम योगी हुए शामिल

विकास वैभव को विभागीय नोटिस

इस बीच खबर है कि आईजी विकास वैभव को विभागीय नोटिस जारी किया गया है. उन्हें 24 घंटें के अंदर इस नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है ऐसा नहीं करने पर नोटिस में उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है. इसके साथ ही डीजी शोभा अहोतकर ने इस मामले में अपना पक्ष भी रखा है उन्होंने कहा हाँ कि आईजी विकास वैभव ने हमपर झूठा आरोप लगाकर हमारी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है. फिलहाल इस मामले पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.