एक साल की सजा पूरी कर कल जेल से रिहा हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू.ट्वीटर हैंडिल से मिली जानकारी

पंजाब की जेल मे सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू कल जेल से रिहा हो रहे हैं. ये जानकारी सिद्धू के ट्टीटर हैंडल से दी गई है. ये जानकारी जेल आथोरिटी से मिली जानकारी के आधार पर दी गई है.

सिद्धू को रोड रेज के 33 साल पुराने मामले मे पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी. 33 साल पुराने केस मे सजा सुनाये जान के बाद सिद्धु ने सरेंडर किया था और तब से जेल में बंद है . सिद्धु पिछले 10 महीनों से नवजोत सिंह सिद्धू पटियाल के जेल में सजा काट रहे हैं.

Latest news

Related news