SCO meet Goa: चीन और पाकिस्तान के सामने बोले एस जयशंकर, “आतंकवाद का मुकाबला करना SCO के मूल जनादेशों में से एक“

गोवा में शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक हो रही है. इसमें तीन, पाकिस्तान, रुस समेत एससीओ में शामिल सभी देशों के नेता शामिल हुए है.

आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं हो सकता है-एस जयशंकर

शुक्रवार को SCO शिखर सम्मेलन की बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने आतंकवाद को रोकने पर ज़ोर दिया. जयशंकर ने चीन और पाकिस्तान के सामने कहा, “आतंकवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हमारा दृढ़ विश्वास है कि आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं हो सकता है. इसे सीमा पार आतंकवाद सहित इसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में रोका जाना चाहिए. आतंकवाद का मुकाबला करना SCO के मूल जनादेशों में से एक है.”

जयशंकर ने किया एससीओ देशों के नेताओं का स्वागत

बैठक शुरु होने से पहले विदेश मंत्री ने मीडिया के सामने सभी देशों के नेताओं का स्वागत किया. विदेश मंत्री ने इस मौके पर किसी भी नेता से हाथ नहीं मिलाया. खासकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के प्रति तो उनका रवैया काफी रुका नज़र आया.
गोवा के पणजी में हो रही इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर के साथ चीन के विदेश मंत्री किन गैंग, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों, ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, विदेश SCO महासचिव झांग मिंग, कजाकिस्तान के विदेश मंत्री मुख्तार तिलुबर्दी समेत पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भाग ले रहे है.


इस बीच शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कंडी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है.

Latest news

Related news