Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News दुबई में होगा बिहार दिवस का आयोजन, इंडिया पॉजिटिव की पहल, नेता...

दुबई में होगा बिहार दिवस का आयोजन, इंडिया पॉजिटिव की पहल, नेता अभिनेताओं के साथ शामिल होंगे अप्रवासी बिहारी

0
462
INDIA POSITIVE
INDIA POSITIVE

पटना : बिहार राज्य गठन के 121वीं वर्षगाँठ के अवसर पर दुबई (DUBAI)के भारतीय दूतावास में बिहार दिवस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है . इसका आयोजन इंडिया पॉजिटिव(INDIA POSITIVE) करेगा. पटना के रेड वेलवेट होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 19 मार्च को बिहार राज्य के 121वीं वर्षगाँठ के अवसर पर इंडिया पॉज़िटिव द्वारा भारतीय दूतावास में बिहार दिवस कॉन्क्लेव (BIHAR DIWAS CONCLAVE) के आयोजन की जानकारी दी गई.

मुख्य अतिथि होंगे संजय जायसवाल

इस कार्यक्रम में दुबई में रहने वाले अप्रवासी (NRI) बिहारी शामिल होंगे. साथ ही इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP)के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (SANJAY JAISAWAL) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. बिहार से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले युवा अभिनेता चंदन रॉय , प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति, लोक गायिका देवी व मैथिली सिंगर विकास झा व अन्य कई दिग्गज शामिल होने जा रहे हैं. इस कार्यक्रम में दुबई के कई बड़े कारोबारी व यूएई के अधिकारी भी शामिल होंगे.

इंडिया पॉजिटिव द्वारा हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन होगा

पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया पॉज़िटिव के सचिव मनीष सिन्हा ने कहा कि “ दुबई में अप्रवासी बिहारियों के साथ बिहार दिवस मनाने का कार्यक्रम पिछले 3 वर्षों से कोरोना के कारण हम नहीं कर पा रहे थे. बिहार दिवस कॉन्क्लेव प्रदेश की संस्कृति का प्रचार -प्रसार वैश्विक स्तर पर करेगी और साथ में अप्रवासी बिहारियों की आर्थिक व सामाजिक शक्ति का बिहार के विकास व सकारात्मक योगदान मिले इसका भी पहल करेगी. यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष संगठन द्वारा किया जाएगा.

बिहार में हो रहे सकारात्मक बदलाव को बताएगा इंडिया पॉजिटिव

इंडिया पॉज़िटिव संगठन के सदस्य सूजा सौरभ ने कहा कि  सचिव व युवा नेता मनीष सिन्हा लगातार बिहार में सकारात्मक बदलाव को लेकर काम कर रहे हैं. दुबई में होने वाला बिहार दिवस कार्यक्रम अप्रवासी बिहारियों को अपनी मिट्टी के विकास से जोड़ने में सफल होगी. वहीं दुबई में रहने वाले बिहारी विकास सिंह ने कहा कि बिहार दिवस दुबई में मनाना और ख़ासकर भारतीय वाणिज्य दूतावास में मनाना, वहां रह रहे बिहारी समाज के लिए बड़ी बात है. मनीष सिन्हा के पहल के कारण यूएई में रहने वाले बिहारी इस कार्यक्रम के लिए बहुत उत्सुक हैं. इंडिया पॉज़िटिव  की तरफ़ से बीबी वर्मा , चंदन सिंह , अवनीश सिन्हा, दिलीप ,राजीव सिंह के साथ अन्य प्रमुख सदस्य भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे.