Thursday, July 2, 2026
Home Breaking News कोरोना के नए वैरिएंट से बिहार में पहली मौत, महिला ने तोड़ा...

कोरोना के नए वैरिएंट से बिहार में पहली मौत, महिला ने तोड़ा दम…

0
340
COVID UPDATE
COVID UPDATE 16 MARCH

बिहार: बिहार में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. कोरोना के खतरनाक नए वैरिएंट की दस्तक के बाद अब प्रदेश में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत भी हो गयी है. यह मरीज गया का रहने वाला बताया जा रहा है. यह एक 70 वर्षीय महिला बताई जा रही है. राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना के 20 मरीज मिले हैं

क्या है मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार, गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित 70 वर्षीया महिला की शुक्रवार को मौत हो गयी वह जिले के मखदुमपुर की रहनेवाली बताई जा रही है. इसको लेकर सिविल सर्जन ने बताया कि महिला को दो दिन पहले ही सांस लेने में दिक्कत व कई तरह की बीमारियों को लेकर हॉस्पिटल आई थी. जिसके बाद इसका कोरोना जांच करवाया गया तो वो संक्रमित मिली. फिलहाल इसका जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा. जब कि जिले में चार और कोरोना संक्रमित मिले है.