Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, श्रीनगर में दिये...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, श्रीनगर में दिये बयान के सिलसिले में करेगी पूछताछ

0
613
RAHUL GANDHI HOME
DELHI POLICE AT RAHUL GANDHI RESIDENCE

दिल्ली :कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिल्ली आवास पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची हुई है. घर पर आने से पहले दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था, जिसमें महिलाओं के शोषण को लेकर राहुल गांधी के दिये बयान के बारे में पूछा था.

श्रीनगर में राहुल गाधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने श्रीनगर में अपने भाषण के दौरान कहा था कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई महिलाओं ने उनसे यौन शोषण की बात कही थी. अब दिल्ली पुलिस इस मामले में पूछताछ के लिए राहुल गांधी के आवास पर पहुंची है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ( कानून –व्यवस्था ) सागरप्रीत हुड्डा अपनी टीम के साथ राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे .

दिल्ली पुलिस के राहुल गांधी के आवास पर पहुंचने की खबर के साथ ही वहां मजमा लग गया है . कांग्रेस के तमाम नेता उनके आवास के बाहर जमा है. पिछले कई घंटे से दिल्ली पुलिस की टीम राहुल गांधी के आवास पर है.

श्रोत -ANI, समाचार एजेंसी   

यात्रा के 45 दिन बाद क्यों जागी है पुलिस?- कांग्रेस

नोटिस के बाद बिना जवाब का इंतजार किये दिल्ली पुलिस की टीम का इस तरह से कांग्रेस सांसद के आवास पर आने को लेकर कांग्रेस के तमाम नेता सवाल उठा रहे हैं.कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाया है कि भारत जोड़ो यात्रा के खत्म हुए 45 दिन हो गये लेकिन अब पुलिस जागी है ऐसा क्यों?

राजस्थान सीएम अशोक गहलौत ने गृहमंत्रालय को घेरा

वहीं कांग्रेस नेता अशोक गहलौत का आरोप है कि ये सब किसी साजिश के तहत कराया जा रहा है. अशोक गहलौत ने अपने नेता राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि राहुल गांधी को नोटिस दिया गया है, उन्होंने कहा है कि वो इसका जवाब देंगे, फिर इस तरह से एक राष्ट्रीय नेता के घर पर पुलिस को भेजना कहां तक सही है ? अशोक गहलौत ने आरोप लगाया है कि ये सब गृहमंत्री अमित शाह के कहने पर हो रहा है….

श्रोत -ANI  

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा देश में अमृत काल नहीं बल्कि आपातकाल चल रहा है